Vedant Samachar

CG NEWS : बाइक से गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया…

Vedant Samachar

रायपुर,09जुलाई(वेदांत समाचार) । रायपुर में बाइक से गिरकर एक महिला ट्रक से कुचला गई है। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद यह पूरा हादसा हुआ। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश साहू निवासी डूमतराई ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 8 जुलाई दोपहर पौने 3 बजे अपनी बड़ी मां हीराबाई साहू के साथ कुरुद की ओर जा रहा था। तभी देवपुरी के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

सिर कुचलाने से मौत

बताया जा रहा हैं कि ट्रक के चक्के ने महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला के मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर खून बिखर गया। फिलहाल इस मामले में ओमप्रकाश की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपगी।

Share This Article