Vedant Samachar

CG Breaking : बीच सड़क पर महफिल,सड़क में टेबल लगाया काटे आधा दर्जन केक…

Vedant Samachar
1 Min Read
बीच सड़क पर महफिल,सड़क में टेबल लगाया काटे आधा दर्जन केक बर्थडे बॉय समेत 6 युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार,09जुलाई(वेदांत समाचार)। बीच सड़क पर महफिल, बर्थडे जश्न और कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन। एक तरफ टेबल पर एक नहीं बल्कि 6 केक सजे थे और दूसरी तरफ बर्थडे बॉय अपने दोस्तों के साथ एक बड़े धारदार हथियार से सारे केक काटता है। इस दौरान वहां आसपास युवकों की भीड़ लगी हुई थी और जमकर फटाके भी छोड़े जा रहे थे।

दबंगई से बर्थडे मनाने की ये घटना जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्द्रावन ग्राम की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए गिधपुरी थाना प्रभारी को वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद गिधपुरी थाना पुलिस ने युवक की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

Share This Article