Vedant Samachar

CG NEWS : खाद की कमी को लेकर किसानों का चक्काजाम,7 गांव के 150 किसान सड़क पर उतरे…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायगढ़,08जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खाद की कमी देखी जा रही है। ऐसे में मंगलवार की सुबह धनागर गांव में किसानों ने चक्काजाम कर दिया। DAP खाद नहीं मिल पाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिसकी जानकारी लगने के बाद पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी उनके समर्थन में पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे किसानों को आंदोलन शुरू हुआ। धनागर मेन रोड पर चक्काजाम किया गया। जिसमें धनागर, जोरापाली, भगनपुर, कोसमनारा, जामपाली, कुसमुरा समेत 7 गांव के 150 से अधिक किसान DAP खाद की समस्या को दूर करने की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना था धनागर सोसायटी में तकरीबन 35 सौ डीएपी खाद की डिमांड है

और यहां मात्र 500 बोरी DAP सोसायटी में भेजा गया है। इससे किसानों की खाद पूर्ति नहीं हो पा रही है और इस कारण वे लगातार खेती में पिछड़ते जा रहे हैं। किसानों के आंदोलन की जानकारी जब पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल को लगी, तो वे भी किसानों के समर्थन में पहुंच गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने लगा, पर किसान मानने को तैयार नहीं थे। बाद में अधिकारियों ने आश्वसन दिया कि अभी 600 बोरा डीएपी खाद भेजा जाएगा और 2-3 दिनों में 1200-1300 बोरा DAP खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। किसानों आंदोलन दोपहर करीब 2 बजे तक चला। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि खाद को लेकर किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। DAP खाद का जितना डिमांड है।

उसका मात्र 20 प्रतिशत ही पहुंचा है। इसे किसान आपस में बांट भी नहीं पाएंगे। सरकार डीएपी की पूर्ति जल्दी करे। सभी जगह यह स्थिति है। अगर जल्द समस्या दूर नहीं होती है तो प्रदेश और जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बनहर गांव के किसान अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि डीएपी खाद बिल्कुल नहीं मिला है। रोपाई करने के लिए किसान तैयार हैं और खाद नहीं मिलने की वजह से एक सप्ताह खेती किसानी में पिछड़ गए हैं। 4-5 दिन के अंदर नहीं मिलेगा तो फसल चौपट हो जाएगा। अधिकारी आए थे आश्वसन दिए हैं। तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने बताया कि धनगार में किसानों के द्वारा डीएपी खाद की मांग की जा रही है। यहां पर्याप्त मात्रा में बोरी नहीं था। 500 बोरी खाद था और 600 खाद बोरी मंगाई गई है। छोटे किसानों को खाद वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। अभी खाद की कमी को लेकर और कहीं से शिकायत नहीं मिली है। बिचैलियों पर भी निगरानी की जा रही है। दुकानों में निर्धारित शासकीय दर से अधिक में कोई डीएपी खाद की बिक्री करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article