Vedant Samachar

कोरबा में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, फिर बदला कथा स्थल, अब यहां बरसेगी श्री शिवमहापुराण की अमृतवर्षा

Vedant samachar
1 Min Read


कोरबा, 07 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा में सावन के दौरान आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए आयोजन स्थल दूसरी बार बदला गया है। पहले कनबेरी, फिर इंदिरा स्टेडियम और अब कटघोरा क्षेत्र के छुरी में स्थित बंद पड़े वंदना पावर प्लांट परिसर को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। 


अब नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र अंतर्गत सलोरा में पूर्व वंदना पावर प्लांट की रिक्त पड़ी विशालकाय भूमि को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। यह स्थल भक्तों की संख्या और व्यवस्थाओं के लिए उपयुक्त माना गया है।


श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 12 जुलाई से होना था, लेकिन स्थल परिवर्तन और तैयारियों को देखते हुए इसकी तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ाई जा सकती है।


मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) इस आयोजन में श्री शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। उनकी कथा को सुनने के लिए शिव भक्तों में खासा उत्साह है।


महाकाल भक्त मंडल के सचिव राजेंद्र तारक ने आयोजन में सहयोग की अपील जिलावासियों और शिव भक्तों से की है। उन्होंने सभी से इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ।

Share This Article