BOB Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर बंपर भर्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BOB LBO भर्ती 2025: रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या: 2500
पद का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD/ESM/महिला) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता और अनुभव
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य। इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD), चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार के पास भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सूचीबद्ध किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 1 वर्ष का अधिकारी अनुभव होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की शुरुआत: 4 जुलाई 2025
अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क
सामान्य / EWS / OBC: ₹850
SC / ST / PwD / ESM / महिलाएं: ₹175
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें ?
- आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- BOB LBO Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।



