Vedant Samachar

CG Accident टाटा एस वाहन पलटने से एक दर्जन लोग घायल, सात की हालत नाजुक

Vedant samachar
1 Min Read

कोण्डागांव,06 जुलाई 2025। कोण्डागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टाटा एस वाहन पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम मर्दापाल बाजार से लौटते समय हुई।

वाहन चालक की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल मर्दापाल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ज़िला अस्पताल कोण्डागांव रेफर कर दिया गया।

घायलों में जनिता बेलसरिया (10) पिता रामेश्वर निवासी कांगा, संगति कोर्राम (55) पत्नी दयालु निवासी छोटेकुरुषनार, बुधन नाग (60) पति सोमारू निवासी कांगा, विष्णु विश्वकर्मा (26) पिता सियाराम निवासी मर्दापाल, फूलदाई कश्यप (32) पत्नी जयलाल निवासी कांगा, समली नाग (24) पत्नी शीलधर निवासी कांगा, नीलेश्वरी दीवान (14) पिता मंगलू निवासी कांगा शामिल हैं।

घायलों का इलाज ज़िला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share This Article