कोरिया,04 जुलाई 2025/ सोनहत एसडीएम राकेश साहू के नेतृत्व में आज तहसील परिसर, सोनहत में तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। एसडीएम राकेश साहू ने बताया कि शासन के निर्देश और कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालय के खुले परिसर में बड़ी संख्या पौधारोपण किया जाना है, इसी तारतम्य में आज सोनहत के तहसील कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

तहसीलदार उमेश कुशवाहा ने बताया कि तहसील परिसर में एसडीएम राकेश साहू के नेतृत्व में 300 से अधिक संख्या में आम, नीम, गुलमोहर, दहिमन, कटहल, जामुन, शीशम, महोगनी पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया श्एक पेड़ मां के नामश् के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिए। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इन सभी पौधों की सुरक्षा, देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण जरूर करें।



