Vedant Samachar

KORBA NEWS : कुसमुंडा में 22 नए माइनिंग स्टॉफ का जोरदार स्वागत, इनमोसा ने किया भव्य आयोजन…

Vedant Samachar
3 Min Read

गुरदीप सिंह,कोरबा,03 जुलाई 2025(वेदांत समाचार): कुसमुंडा में 22 नए माइनिंग स्टॉफ का जोरदार स्वागत किया गया। मार्च 2025 में ज्वॉइन किए हुए नवपदस्थ 22 माइनिंग सरदार का स्वागत “स्वागत समारोह कार्यक्रम” के तहत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ ओवरमेंन अशोक कुमार साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अशोक कुमार साहू ने सभी साथियों का कुसमुंडा परिवार में स्वागत किया एवं नई पीढ़ियों से अपनी सांख मजबूत करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हम पहले से काफी मजबूत और यूनाइट दिखाई दे रहे हैं क्योंकि हमारा स्ट्रेंथ पहले से दोगुना हो गया है। हम अपनी जायज मांगों को प्रबंधन से मनवाने, अपने कर्तव्य अपने कार्यक्षेत्र के प्रति सजगता के साथ-साथ हमारी सुविधा, आवश्यकता को पूरा कराने प्रतिबद्ध हैं।

अशोक साहू ने कहा कि आप अपनी हर समस्या से हमें अवगत कराइए और जुड़े रहिए, आपकी बातों, आपकी मांगों को पूरा करने हम हमेशा तैयार खड़े मिलेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम में मंचासिन राजेश कुमार बग्गा जो कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे साथ में अजीत सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, हरिशंकर देवांगन, रामलाल जांगड़े, जवाहर सिंह मार्को उपस्थित रहे।

राजेश कुमार बग्गा एवं अजीत सिंह के द्वारा माइनिंग स्टॉफ के ग्रैविटी और एकता पर संक्षिप्त भाषण दिया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक माइनिंग स्टॉफ परिवार कुसमुंडा शामिल रहे एवं सभी ने मुक्तकंठ से कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही डिनर की शानदार व्यवस्था एवं मनोरंजन व्यवस्था के लिए कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में इनमोसा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टंडन एवं सचिव प्रवीण श्रीवास की विशेष एवं गरिमामय उपस्थिति रही एवं नए साथियों के स्वागत एवं भविष्य के रूपरेखा पर भाषण दिया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन बबाई राज पंडित, अभिनव कुमार, उपेंद्र कुमार, पवन कुमार, रवि प्रसाद, लक्ष्मी बोवाडे, एवं कैशियर सुरेंद्र कुर्रे के अथक प्रयास एवं मेहनत से हुआ।

अंत में अध्यक्ष राजेश कुमार बग्गा के अनुमति पश्चात कार्यक्रम संचालन कर रहे अशोक कुमार साहू द्वारा कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी उपस्थित माइनिंग स्टॉफ परिवार को डिनर हेतू आमंत्रित करते हुए भव्य आयोजन का समापन संगीत समारोह करते हुए हुआ।

Share This Article