Vedant Samachar

Accident News: ट्रेलर से टकराया बाइक सवार मौत…

Vedant Samachar
2 Min Read
मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़,02जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रात में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बाइक वार टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुबह उसके परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में रहने वाला राकेश यादव 25 साल कल रात घरघोड़ा रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर सामारूमा की तरफ आ रहा था। तभी सामारूमा के पास सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक खड़ी ट्रेलर के पीछे से वह टकरा गया।

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर जब परिजनों को लगी, तो बुधवार की सुबह ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे इस रास्ते पर चलने वाली भारी वाहनों के पहिए थम गए। मामले की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाईश दी। जहां कुछ देर बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। फिलहाल शव का पंचनामा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रेलर और ट्रक के ड्राइवर सड़कों पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियों को खड़ी कर देते हैं।

जिसके कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं घटित होती है। ड्रायवर वाहनों को सड़क पर खड़ी करने के बाद कोई सुरक्षा के उपाए नहीं करते हैं। मामले में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। जिसमें ग्रामीण सड़क पर बैठे थे, उन्हें समझाईश दिया गया कि आरोपी के खिलाफ FIR भी किया जा रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article