Vedant Samachar

KORBA NEWS : हर सफल इलाज के पीछे न सिर्फ़ ज्ञान होता है, बल्कि करुणा भी होती है – जो डॉक्टर को महान बनाती है।” – डॉ. संजय गुप्ता

Vedant Samachar
4 Min Read

कोरबा, 01 जुलाई(वेदांत समाचार)। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में आज मानव जीवन के स्वास्थ्य को समर्पित डॉक्टर को सम्मान देने हेतु डॉक्टर डे के पावन अवसर पर एक बहुत ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दीपका एवं कोरबा क्षेत्र के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। सभी डॉक्टर को इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने स्मृति चिन्ह ,शॉल एवं श्रीफल देकर उनके महनीय योगदान हेतु सम्मानित किया। आगंतुक सभी डॉक्टर का विद्यालय के छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डॉक्टर के सम्मान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर स्वागत गीत एवं स्वागत नित्या की प्रस्तुति दी। मानव जीवन के स्वास्थ्य को समर्पित चिकित्सकों ने बारी बारी से अपने विचार प्रस्तुत किए एवं किसी भी मरीज के इलाज में आने वाली चुनौतियां एवं परिस्थितियों का पर खुलकर चर्चा की। डॉक्टर ने बताया कि उनके समक्ष बेड में लेता या उनके बगल के चेयर में बैठा व्यक्ति एक मरीज होता है और उसको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना हमारा कर्तव्य होता है। हम अपनी तरफ से भरसक व ईमानदारी पूर्वक प्रयास करते हैं ,और बाकी कार्य हम ईश्वर पर पर छोड़ देते हैं क्योंकि प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रूप से ईश्वर के मर्जी के बिना कुछ भी दुनिया में नहीं हो सकता ।हम तो मात्र माध्यम है।

इस सम्मान समारोह में इस सम्मान समारोह में डॉक्टर यू एस जायसवाल डॉक्टर सुबोध,डॉक्टर अरविंद, डॉक्टर हरि कंवर,डॉक्टर इम्तियाज, डॉक्टर अनुज मोहन, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर पवन कुमार , डॉक्टर रामलाल मौजूद थे। उपस्थित सभी देवतुल्य चिकित्सकों का इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने श्रीफल शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर सुबोध ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें मानव की सेवा करने के लिए चुना है। हमारी हर संभव कोशिश होती है किम मरीज का बेहतर इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें। हम तो माध्यम मात्र हैं ।करने करने वाला तो परमात्मा होता है। हम प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज करने हेतु प्रतिबद्ध हैं,और यह हमारा प्रथम कर्तव्य है। हम 24 घंटे मरीज को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु तत्पर रहते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर समाज में सबसे विनम्र और सम्मानित पेशेवर होता है।एक डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो बीमार लोगों का इलाज करता है। मनुष्य का जीवन आनंद, उतार-चढ़ाव, दुर्बलता, स्वास्थ्य और बीमारी से परिपूर्ण है। … वह डॉक्टर ही होता है जो बीमार लोगों की देखभाल और उन्हें रोगों से मुक्त करता है। इसीलिए डॉक्टर को हमारे समाज में बहुत सम्मानजनक नजरों से देखा जाता है।समाज में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है; वे अपना जीवन मरीजों की भलाई के लिए समर्पित करते हैं, बीमारी या स्थिति से तेजी से ठीक होने में सहायता करते हैं और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। चिकित्सा ईश्वर के ही दूध होते हैं वह देवदूत होते हैं। हमें हमेशा चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए। हमें निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर नके समर्पण ,उनके त्याग के बारे में सोचकर हमेशा उन्हें सम्मान देना चाहिए। हमें कभी भी डॉक्टर से बदतमीजी नहीं करनी चाहिए। उनके साथ हमेशा विनम्रता का व्यवहार करना चाहिए। न सिर्फ आज का दिन बल्कि प्रत्येक दिन डॉक्टर्स डे है। वे समाज में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं, किस्मत वाले होते हैं जिन्हें ईश्वर इस कार्य के लिए चुनता है।

Share This Article