Vedant Samachar

C.G. Breaking : बाल संप्रेषण गृह से दो किशोर फरार, बाथरूम जाने के बहाने खिड़की से भागे, दोनों की तलाश जारी

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 01 जुलाई (वेदांत समाचार) I कोरबा में बाल संप्रेषण गृह से दो किशोर फरार हो गए। घटना 30 जून की सुबह 4 बजे की है। दोनों किशोर बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकले और रोशनदान की जाली तोड़कर भाग गए। फरार हुए किशोरों में एक 17 वर्षीय है, जिसे पॉक्सो और छेड़छाड़ के मामले में 16 जून को निरुद्ध किया गया था। दूसरा 16 वर्षीय किशोर चोरी और छिनतई के मामले में 19 जून से यहां था। एक किशोर जांजगीर-चांपा जिले का और दूसरा कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र का रहने वाला है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
जांजगीर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। वह पहले भी 5-6 बार यहां आ चुका है और एक बार रिसदी के संप्रेषण गृह से भाग चुका है। बाल संप्रेषण गृह को हाल ही में बालको थाना के सामने स्थित नए भवन में स्थानांतरित किया गया था। यह स्थानांतरण बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष की नाराजगी के बाद किया गया था।

किशोरों की तलाश जारी
घटना की सूचना बालको थाना, जांजगीर-चांपा किशोर न्याय बोर्ड और पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है।

Share This Article