संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र भेज कर कहा, केन्द्र सरकार भी भूपेश बघेल की तरह निर्णय लेने का साहस दिखाए।

नया रायपुर में भूपेश सरकार ने सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है तो क्या सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक के लिए बृजमोहन अग्रवाल बोलने का साहस कर पाएंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में लोकनिर्माण विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भूपेश सरकार द्वारा नया रायपुर में प्रस्तावित समस्त निर्माण कार्यो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने का आदेश जारी करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को आज एक पत्र भेज कर कहा, केन्द्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से सिख लेकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर अब तत्काल रोक लगाए और इस प्रोजेक्ट में खर्च होने वाले 20 हजार करोड़ रुपये को देश भर में मुफ्त वैक्सिनेशन पर खर्च करे।

विकास उपाध्याय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को एक पत्र भेजने के साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है और कहा है,केन्द्र की मोदी सरकार को भूपेश बघेल से सीखना चाहिए कि सरकार कैसे चलाई जाती है और निर्णय कैसे लिए जाते हैं। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज छत्तीसगढ़ शासन के लोकनिर्माण विभाग ने नया रायपुर में प्रस्तावित सभी निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है और नए विधानसभा के निविदा को ही निरस्त कर बड़ा फैसला लिया है।

विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने इस निर्णय के बाद केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है और कहा है, पूरे भाजपा के नेताओं को अब सोचना चाहिए कि सरकार कैसे चलाई जाती है और निर्णय कैसे लिए जाते हैं। विकास उपाध्याय ने कहा,केन्द्र की मोदी सरकार को भूपेश बघेल के काबिलियत का अनुसरण करना चाहिए और उनसे सिख लेते हुए तत्काल प्रभाव से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को बन्द कर इस पर खर्च होने वाले 20 हजार करोड़ को इस महामारी के दौर में इसे रोकने पूरे देश के लोगों को मुफ्त में वैक्सिनेशन करने खर्च करना चाहिए।

विकास उपाध्याय ने पूर्व मंत्री व काबिल भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल को भी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को लिखे पत्र की प्रतिलिपि भेज कर याद दिलाया है कि वे अपने अध्यक्ष से बात करें कि जिस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मोदी सरकार ने आवश्यक सेवा घोषित किया है वह किसी दृष्टिकोण से इस दायरे में नहीं आता। विकास ने कहा, जब भारत के पास खुद इतना पैसा है तो वह विदेशी मदद लेना बंद करे औऱ इस पैसे का उपयोग देश की लोगों का जान बचाने लगाई जाए। उन्होंने कहा,दुर्भाग्य है कि अब देश के नेताओं को सरकार चलाने एक छोटे से राज्य छत्तीसगढ़ के रोड मैप की जरूरत पड़ रही है।उन्होंने कहा,छत्तीसगढ़ सरकार अभी तक अपने स्वयं के संसाधनों पर इस महामारी से लड़ रही है और इसमें सफल भी है और जिन निर्माण कार्यो पर रोक लगाई गई है वह एक तरह से केन्द्र सरकार और भाजपा को एक चुनौती है। भाजपा में दम है तो वह भी खुद ऐसा निर्णय ले कर देश की जनता को बताए कि उसे भारत के लोगों की चिंता है।