Vedant Samachar

डिप्लोमा कोर्स कर रहे Students के लिए खास खबर, आज की PG परीक्षाएं हुईं रद्द जानें वजह…

Vedant Samachar
2 Min Read

शिमला,30जून: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला ने आज की प्रस्तावित स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सभी परीक्षाएं सुबह और दोपहर दोनों सत्रों की रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के तहत छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया है।

-विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने दी जानकारी

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने इसकी आधिकारिकअधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं था।

प्रो. कौशल ने जानकारी दी कि रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नवीनतम अपडेट्स के लिए नजर बनाए रखें।

प्रदेश में खराब मौसम बना कारण

प्रदेश भर में जारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे विश्वविद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थानों को अपने कार्यक्रमों में परिवर्तन करना पड़ रहा है। छात्रों से अपील की गई है कि वे मौसम के मद्देनज़र सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह से बचते हुए केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। यह कदम न केवल विश्वविद्यालय की सतर्कता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि बनी रहे।

Share This Article