Vedant Samachar

Accident News : बस और मिनीबस में जोरदार भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, 38 लोगों की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

तंजानिया ,30जून : तंजानिया के किलिमंजारो क्षेत्र के सबसाबा इलाके में शनिवार (28 जून 2025) को भीषण सड़क हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि बस का टायर पंचर हो गया जिससे सामने से आ रही एक मिनीबस से जा भिड़ी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों में आग लग गई,

जिससे अंदर मौजूद यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. बस में सवार थे बराती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार अधिकतर यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी वजह से बस में सामान्य से अधिक लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव दल को बुलाया गया. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में कहा गया, “दुर्घटना में कुल 38 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं,” और कहा गया कि 28 अन्य घायल हो गए।

Share This Article