Vedant Samachar

Accident News:अज्ञात वाहन की ठोकर से 45 वर्षीय मोटर साइकल सवार की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

सक्ति,29जून(वेदांत समाचार)। हसौद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम जमडी निवासी 45 वर्षीय दिलीप बंजारे, जो किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे, वे देर रात वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दिलीप बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुँची और शव को पीएम के लिए जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। घटना आज रात की बताई जा रही है।

Share This Article