Vedant Samachar

ऑक्सीजन की कमी से महिला ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, 10 करोड़ के हॉस्पिटल में कागजों में सिमटी आधुनिक सुविधा

Vedant samachar
3 Min Read

शहडोल। स्वास्थ्य का हक अब राजनीति और लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। आदिवासी बहुल जयसिंहनगर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल अब ऐसा हो चला है कि जहां इलाज होना चाहिए वहां अब मौतें हो रही हैं। ताजा मामला जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है। जहां इलाज के लिए आए एक बीमार 65 वर्षीय वृद्ध ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई।

बिजली कटने पर रुकी ऑक्सीजन सप्लाई

दरअसल, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 02 निवासी योगेश्वर पाण्डेय (उम्र 65) को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। मरीज की हालत स्थिर थी और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। परिजनों के अनुसार, 4 बजे बिजली चली गई और ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई। 

ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से मरीज की मौत

ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिवार ने तुरंत ड्यूटी डॉक्टर डॉ. के एल दीवान से संपर्क किया लेकिन आधे घंटे तक कोई सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया और अंततः मरीज ने दम तोड़ दिया, हैरत की बात ये कि अस्पताल में और भी श्वास रोगी उस वक्त ऑक्सीजन के इंतज़ार में परेशान होते दिखे।

शिलान्यास और उद्घाटन तक सीमित रह गए सरकारी अस्पताल?

कहने को तो ये अस्पताल 50 बिस्तरों वाला है। लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाएं शून्यवत हो चुकी हैं। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना नया भवन। दूसरी तरफ व्यवस्थाओं की बदहाली  सवाल खड़े करता है कि क्या अब सरकारी अस्पताल सिर्फ शिलान्यास और उद्घाटन तक सीमित रह गए हैं

आधुनिक सुविधाएं केवल कागजों में

जयसिंहनगर के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये की लागत से नया अस्पताल भवन बनवाया। जो कागजों में आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया गया। लेकिन सच्चाई यह है कि इस नए भवन में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली बैकअप, ऑक्सीजन पाइपलाइन, दवा स्टोर, पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं हैं।

BMO ने लाइट पर मढ़ दिया दोष

वही इस पूरे मामले में BMO डॉ. के एल दीवान का कहना है कि उपचार के लिए आए एक वृद्ध की हालत पहले से नाजुक थी। उसे ऑक्सीजन दिया गया था, इस दौरान लाइट गुल हो गई थी। जिसके कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है।

Share This Article