Vedant Samachar

Raipur News : एक घर में 35 सांप, नाग-नागिन के पूरे परिवार का था बसेरा…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,28जून(वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर से महज़ 12 किलोमीटर दूर आरंग ब्लॉक के देवरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के फर्श के नीचे सॉंपों का बसेरा मिला। इंद्रकुमार साहू नामक ग्रामीण के घर से एक-एक कर 35 सांप पाए गए, जिनमें नाग-नागिन का परिवार शामिल था।

छोटे सांप दिखने के बाद हुए सतर्क
कुछ दिन पहले इंद्रकुमार साहू को अपने घर के अंदर दो छोटे सांप दिखे थे। उन्होंने उन सॉंपों को पकड़कर बाहर छोड़ दिया था, परंतु जब अगले दिन फिर से सॉंप मिलने पर उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। गांव के एक सांप पकड़ने में निपुण व्यक्ति को बुलाया गया और घर की जांच शुरू की गई।

टाइल्स हटने पर मिला नागों का बसेरा
इंद्रकुमार के घर पर लगे टाइल्स को ठोक-ठोककर जांचने पर एक जगह खोखली समझ में आई। टाइल्स हटाने पर समझ आया की सॉंपों ने टाइल्स के नीचे अपना ठिकाना बना रथा था। दो कमरों में टाइल्स के नीचे साॉंपों के बिल और गड्ढे बने हुए थे, जहां नाग-नागिन समेत 35 सॉंपों ने डेरा डाल रखा था।

पुलिस और वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन
सॉंपों के बसेरे की जानकारी मिलते ही इंद्रकुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने सभी सॉंपों को सावधानीपूर्वक पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

बारिश में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं
ग्रामीणों ने बताया बारिश के मौसम में सांप और बिच्छू जैसे जीव शुष्क और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों में घुस आते हैं। हालांकि एक ही घर में इतनी बड़ी संख्या में सांपों का मिलना असामान्य और चौंकाने वाली घटना है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग भी अपने घरों की जांच कराने में लग गए हैं। इंद्रकुमार का परिवार अस्थायी रूप से घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए है।

Share This Article