[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Sakti Police : भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार


सक्ति, 26 जून (वेदांत समाचार)। जिले की बाराद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धनीराम शिकारी पिता परस राम महंत उम्र 45 साल निवासी अकलसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) के रूप में हुई है।

जानिए मामला क्या था?
प्रार्थी मनेाहर दास महंत पिता लल्लु दास महंत उम्र 55 साल निवासी अकलसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) द्वारा दिनांक 25.06.25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई मनीराम शिकारी की हत्या उसके बड़े भाई धनीराम शिकारी ने की है। आरोपी ने अपने भाई मनीराम शिकारी को टांगी से मारकर हत्या कर दी थी।


पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल ने आरोपी धनीराम शिकारी को गिरफ्तार करने के लिए टीम तैयार की। आरोपी को ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया और पूछताछ करने पर उसने अपराध करना कबूल कर लिया।


आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त 40000/- रुपये आया था, जिसे लेकर उसके भाई मनीराम शिकारी आधा पैसा मांग रहा था। आरोपी ने देने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में आकर टांगी से मनीराम की हत्या कर दी।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल टांगी और अन्य सामग्री जब्त की गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. विजय पटेल, देवनारायण चंद्रा, आर. यौगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, दिलसाय सोनवानी, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार और मआर लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा।

[metaslider id="133"]