Vedant Samachar

अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Vedant samachar
2 Min Read


सक्ती, 25 जून (वेदांत समाचार)। जिले के थाना बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 120 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


आरोपियों की पहचान शेखर यादव पिता डिगम्बर यादव उम्र 27 साल निवासी किरारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती और घनश्याम कुमार गबेल पिता स्व. रूप चंद गबेल उम्र 25 साल निवासी खैरा थाना नगरदा जिला सक्ती के रूप में हुई है।

जप्त की गई सामग्री
आरोपियों के कब्जे से 120 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई (21.6 लीटर) कीमति 9600/- रूपये और 1 मोटरसाइकिल जप्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल ने मुखबिर की सूचना पर बाराद्वार में रेड कार्यवाही की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रआर. मनीष राजपूत, आर. दिल साय सोनवानी, आर. जितेन्द्र सिदार, आर. गौतम तेन्दुलकर और आर. कंचन सिदार शामिल थे।

Share This Article