[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

VIDEO : जशपुर में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम-संबंध और चरित्र शंका ने बदली तीन जिंदगियों की कहानी

जशपुर, 25 जून (वेदांत समाचार)। जशपुर पुलिस ने एक वीभत्स तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने प्रेम संबंधों और चरित्र शंका के चलते एक महिला और दो मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को नदी किनारे रेत में दफनाया था।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पांच अलग-अलग टीमों की सतत तलाश के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। घटना को लेकर पुलिस के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे में यह बात कर रहा था कि उसने साजबहार के उतियाल नदी क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर शव दफनाए हैं।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दो घंटे की मशक्कत के बाद रेत में दबे छह वर्षीय बालक, चौदह वर्षीय किशोरी और जंगल में पड़ी एक महिला का शव बरामद हुआ। शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उनके दो बच्चों के रूप में हुई।

तफ्तीश में सामने आया कि गांव का ही प्रमोद गिद्धी, जो पहले मृतका से प्रेम संबंध में था, ने चरित्र पर शंका के चलते पहले महिला की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की और फिर दोनों बच्चों को भी एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। अपराध के बाद आत्मग्लानि से आरोपी ने जहर खा लिया और भागने की फिराक में था। रांची में टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया।

[metaslider id="133"]