Vedant Samachar

Breaking News : पुरानी घटना साइड न देने की बात को लेकर प्राण घातक हमला कर दिया…

Vedant Samachar
2 Min Read

सक्ति,25जून(वेदांत समाचार) । प्रार्थिया श्याम भाई साहू पति स्व. खगेंद्र साहू उम्र 51 साल ग्राम सकर्रा की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पति खगेन्द्र साहू का देहांत दिसम्बर 2014 में हो गया है। घर में बड़ा लड़का जशवंत साहू, छोटा लड़का भूपेन्द्र साहू रहतें हैं दिनांक 23.06.2025 को छोटा लड़का भूपेन्द्र साहू दोपहर 02:00 बजे खाना कर रोड तरफ टहलने जा रहा हूँ कहकर घर से निकला था कि पड़ोस का लड़का मुनु साहू मोबाईल में फोन कर बताया कि तुम्हारे लड़के भूपेन्द्र साहू को गाँव के स्व. नन्दू चन्द्रा के घर के सामने लोहे के टांगी और डंडा से मारपीट किए हैं भूपेंद्र साहू रोड के किनारे में पड़ा है,

तब प्रार्थिया वहां पर जाकर देखी तो वहां पर भीड़ लगा हुआ था भूपेन्द्र साहू बेहोशी हालत में खून से लतपथ था, बातचीत नही कर रहा था भीड़भाड़ में कुछ लोगों के द्वारा ग्राम कटारी का सुनील चन्द्रा एवं उसके दो अन्य साथी के द्वारा पुरानी घटना साइड न देने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे की टांगी से प्राण घातक हमला कर टांगी तथा लकड़ी के डण्डा से मारपीट कर चोट पहुँचाये हैं प्रार्थिया के रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

मामला गंभीर प्रकृति का होना पाए जाने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, हरीश यादव (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया , जिसके परिपालन में आरोपीगण को ग्राम फरसवानी, एवं कटेकोनी थाना डभरा क्षेत्र से पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उपरोक्त घटना को घटित करना अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किए जिसपर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ल

Share This Article