Vedant Samachar

खजुराहो पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: बागेश्वर धाम के लिए हुईं रवाना, 251 जोड़ों को देंगी आशीर्वाद

Lalima Shukla
3 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति खजुराहो से बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वे 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। भारत की महामहिम राष्ट्रपति 251 बेटियों को आशीर्वाद देंगी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी। इस दौरान संत, खेल और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में आज सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भई शामिल होंगे। जहां वे 251 बेटियों को आशीर्वाद देंगी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी। यह कार्यक्रम छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में किया जा रहा है। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ये हस्तियां करेंगी शिरकत

इस समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इसके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, पूज्य बालक योगेश्वरदास महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, अभिरामाचार्य महाराज, अभयदास महाराज, हरिद्वार से रामदास महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गंगादास महाराज, गोपालमणि महाराज, संजय सलिल महाराज समेत अनेक संत वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

सामूहिक विवाह के लिए तैयारी पूरी

इस आयोजन के लिए 251 मंडप बनाए गए है। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। वहीं नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। दूल्हे के शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगा पहले ही दे दिया गया है। इसके अलावा डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं। वहीं 20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

Share This Article