Vedant Samachar

शाला प्रवेशोत्सव जिंदगी भर की खुशियों का शुभारंभ है एक नन्हा कदम विद्यालय की ओर और एक लंबी यात्रा ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का प्रारंभ – अनुज शर्मा

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 24 जून (वेदांत समाचार)। आज धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत कुंरा पी.एम श्री स्कूल व ग्राम सिलयारी के डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए।


इस अवसर पर देश के भविष्य, छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें किताबें, साइकल भेंट कर नए सत्र के शुरुआत की शुभकामनाएं दीं गईं व बच्चों के साथ मिल कर वृक्षारोपण भी किया गया और विधायक श्री शर्मा ने एक छात्र को अपने प्रतिनिधि के रूप में उस वृक्ष कि देखभाल कि ज़िम्मेदारी दी।


विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल है. इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है। हर व्यक्ति को ज्ञान अर्जन की दिशा में बढ़ना चाहिए, क्योंकि यह उसका मौलिक अधिकार है।शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य भी यही है—हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और ठोस प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश की शिक्षा के स्तर को और बढ़ाया जा सके। मैं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल कि शुभकामनाएँ देता हूँ आप सभी खूब पढ़ो लिखो और अपने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करो।


इस कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, श्रीमति सविता चंद्राकर,श्रीमति शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, गोविंद साहू, सहित शिक्षकगण व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Share This Article