Vedant Samachar

CG JOB Placement Camp: जिला रोजगार कार्यालय में 27 जून को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read

CG JOB Placement Camp: जांजगीर-चांपा 23 जून ।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक, बिलासपुर द्वारा ब्लॉक मैनेजर के 80, पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। ब्लॉक मैनेजर के लिए 12वीं पास शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जाजंगीर चांपा रहेगा। ब्लॉक मैनेजर के लिए वेतनमान 12 हजार से 15 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव के 40 एवं एग्रीकल्चर आफिसर के 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सेल्स रिप्रजेंटेटिव के लिए 12वीं पास एवं एग्रीकल्चर आफिसर के लिए बीएससी एग्रीकल्चर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

सेल्स रिप्रजेंटेटिव के लिए 9 हजार से 32 हजार रुपए एवं एग्रीकल्चर आफिसर के लिए 14 हजार रुपए से 25 हजार रुपए वेतनमान निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र बिलासपुर रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article