Vedant Samachar

जगदलपुर : ITI बस्तर में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश के लिए 25 जून तक करें आवेदन

Vedant samachar
1 Min Read

जगदलपुर 23 जून 2025 I शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में व्यवसाय को, मैकेनिक डीजल, फिटर, विद्युतकार, वुडवर्क टेक्नीशियन, ड्राॅफटमेन सिविल, ड्राईवर कम मैकेनिक, इन्सट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेकिन मोटर व्हीकल, स्टेनोग्राफर हिन्दी एवं इंग्लिश, टर्नर, वेल्डर वायरमैन, बैम्बू वर्क के सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस संस्थान में उपलब्ध सीटों की जानकारी विभागीय वेबसाईट   के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस संस्थान में उपलब्ध सीटों की जानकारी विभागीय वेबसाइट में प्रदर्शित की गई है। अधिक जानकारी हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article