Haryana New CM : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, ली सीएम पद की शपथ

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने नायब सिंह सैनी को शीर्ष विधायक दल का नेता घोषित किया गया।

कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।