कोरबा, 22 जून (वेदांत समाचार)। कोरबा पुलिस ने एक लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल शोरी के रूप में हुई है, जो कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे हुए नगदी रकम और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
7 माह की मजदूरी का पैसा लूटा था
पीड़ित संजय कुमार मंझवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मैहर से 7 महीने की मजदूरी का पैसा लेकर कोरबा आया था, जिसे आरोपी राहुल शोरी ने लूट लिया था। आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसके जेब से 35,000 रुपये की नगदी रकम लूट ली थी।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे हुए नगदी रकम 20,900 रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस मामले में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में स०उ०नि० धनंजय सिंह नेटी, प्रआर 357 सत्यनारायण यादव, आर. 527 सूरज खरे और आर. 790 मुकेश मार्बल शामिल थे।



