Vedant Samachar

CG CRIME : अस्पताल परिसर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख का सामान बरामद

Vedant samachar
2 Min Read

राजनांदगांव। शहर के पुराना अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं औषधालय में बीते दिनों हुई चोरी का राज पुलिस ने खोल दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 लाख 83 हजार 862 रुपये कीमत के चोरी किए गए कम्प्यूटर और प्रिंटर बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और 3 नग नये कम्प्यूटर सेट और एक प्रिंटर चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें संदिग्धों की पहचान ब्राम्हणपारा निवासी राजेन्द्र राजपूत और सिनेमा लाईन निवासी गणेश राजपूत के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी और सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 नग कम्प्यूटर सेट और एक प्रिंटर जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 83 हजार 862 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद शहर के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि चोरी और अवैध गतिविधियों पर अब और भी सख्ती की जाएगी।

Share This Article