Vedant Samachar

CG Breaking : EOW के हत्थे चढ़ा पूर्व CM भूपेश बघेल का करीबी केके श्रीवास्तव, भोपाल से लिया गया हिरासत में

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 22 जून। छत्तीसगढ़ की राजनीति और अफसरशाही से जुड़े एक बड़े ठगी मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को पुलिस ने भोपाल के एक होटल से हिरासत में लिया है। उन पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने के नाम पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 15 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ बीते साल रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों फरार थे। हाईकोर्ट और जिला न्यायालय से उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी थी। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने केके श्रीवास्तव को पकड़ा है।

यहाँ जानिये पूरा मामला
बता दें कि केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने कांग्रेस सरकार में स्मार्ट सिटी सहित अन्य काम दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से ठेका दिलाने के नाम पर क़रीब पंद्रह करोड़ रुपये लिए और ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया। इसके बाद जब तय दिन तक पैसा नहीं मिला तो अशोक रावत ने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी, तब उन्होने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में तीन करोड़ 40 लाख रुपये वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। बाद में तीनों चेक बाउंस हो गए।

जांच के मुताबिक मामला सिर्फ पंद्रह करोड़ तक ही सिमटा नहीं है, बल्कि केके श्रीवास्तव के खातों में करीब 300 सौ करोड़ से ज्यादा का ट्राजेंक्शन हुआ है। जिसे फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंपी है।

Share This Article