MP NEWS : सुरेश पचौरी ने थामा BJP का दामन, सीएम पचौरी ने कहा- कांग्रेस को साफ करने का काम कर रहे हैं राहुल

भोपाल I लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व PCC चीफ सुरेश पचौरी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी के साथ पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, सत्यपाल पलिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, योगेश्वर शर्मा, आदित्य पलिया, मलय सिंह
सुभाष यादव ने भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा का दामन थमने के बाद सुरेश पचौरी ने कहा कि, जो साथी मेरे साथ कदम मिलाते हुए भाजपा में शामिल हुए सभी का आभार और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया था। आजाद भारत में कांग्रेस की परंपरा रही कि एक सोयायटी कायम करेंगे। आज वो नारा है कांग्रेस का उससे साफ हो गया, उससे जाति संघर्ष बढ़ा।

भाजपा में शामिल होते ही सुरेश पचौरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस में धार्मिक निर्णय बड़ा आहत करने वाले थे ,मैं डिफेंस मिनिस्टर रहा, सेना पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए, कांग्रेस ने राम मंदिर के न्योता ठुकरा दिया गया, मुझे धक्का लगा। अयोध्या में श्री राम मंदिर का ताला खुलना, शिलान्यास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। इस निमंत्रण को अस्वीकार करना उचित नहीं था। कांग्रेस ने किसके दवाब में राम मंदिर का न्यौता ठुकराया ये बड़ा सवाल है। हमारा देश धार्मिक देश है और कांग्रेस में धार्मिक निर्णय उद्देलित करने वाले हो रहे थे। कहते है जो राम का अनादर करे उसे छोड़ दो मैंने कांग्रेस छोड़ दी। राख के ढेर पर न शोले न अंगारे है कुछ तो बात है जो हम बेवफ़ा हो गए। मैं बिना शर्त इस पार्टी में आया, दिल्ली से पूछा गया मैंने कहा कोई चाह नही। हमारी चाह पीएम मोदी ने पूरी कर दी, अब कोई चाह नही।

पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि, आज नया इतिहास बनने जा रहा है। जहां- जहां राहुल गांधी जाते है उनके काम करने का असर नजर आता है। कांग्रेस का दुर्भाग्य देश सेवा करने वालो का कोई स्थान नहीं इस पार्टी में, राहुल गांधी का जो समय चल रहा यात्रा निकाल रहे है, आगे आगे कांग्रेस जा रही पीछे पीछे कांग्रेस साफ हो रही है। मैं कहूंगा राहुल गांधी जी 4 -5 यात्रा और निकालो, हम स्वागत करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस को साफ करने का काम कर रहे हैं ।