रायपुर,22 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये बड़ा अवसर पेश किया है. विभाग ने स्टेशन ऑफिसर, फायरमैन, वाहन चालक, मैकेनिक समेत कुल 295 पदों पर भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
रिक्त पदों का विवरण
- स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर): 21पद
- वाहन चालक: 14 पद
- वाहन चालक सह ऑपरेटर: 86 पद
- फायरमैन: 117 पद
- स्टोर कीपर: 32 पद
- मैकेनिक: 2 पद
- वॉचरूम ऑपरेटर: 19 पद
- वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 4 पद
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए 12वीं, बीएससी, बीई, डिप्लोमा (मैकेनिक) आदि आवश्यक है. आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 28 वर्ष (SC/ST/OBC को 5 वर्ष की छूट).
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (100 अंकों की MCQ आधारित)
- शारीरिक माप परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
आवेदन कैसे करें?
- cghgcd.gov.in पर जायें.
- भर्ती अनुभाग में जाकर अपने पद का चयन करें.
- जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करें.
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. अधिक जानकारी के लिये आधिकारिक वेबसाइट देखें.



