Vedant Samachar

Fraud Case in CG : दो अलग-अलग मामले में 70 लाख रुपए की ठगी, थाने में मामला दर्ज

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 22 जून (वेदांत समाचार) I न्यायधानी बिलासपुर से 70 लाख रुपए की ठगी के दो मामले सामने आए हैं. नौकरी दिलाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर यह ठगी की गई है. दोनों ही मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

उच्च अधिकारियों से जान पहचान, नौकरी दिलाने का झांसा
युवती समेत दो शातिर आोरपियों ने अलग-अलग लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया. आरोपियों ने लोगों को उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहकर झांसे में ले लिया. कुल 6 लोगों से 50 लाख रुपए लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए हैं. सिविल लाइन थाना में ठगी करने वाली युवती सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

मुनाफे के लालच में गवाएं 20 लाख रुपए
शहर के जगमल चौक निवासी राहुल ठक्कर ठगी का शिकार हुआ है. शातिर आोरपी ने युवक को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने की बात कही. आरोपी ने युवक राहुल को झांसा देकर 20 लाख रुपए ठग लिए. इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी आदित्य यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share This Article