Vedant Samachar

जिला मुंगेली मे श्री मोदी जी के द्वारा स्वस्थ राष्ट्र बनाने ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2025″ की संकल्पना पर कृषि उपज मंडी मुंगेली में योग दिवस मनाया गया

Vedant samachar
2 Min Read

मुंगेली, 21 जून (वेदांत समाचार)। योग वैदिक समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है, योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वस्थ राष्ट्र बनाने “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025” की महा-आन्दोलन मे दिनांक 21.06.2025 के प्रातः 07.00 बजे कृषि उपज मंडी मुंगेली में योग दिवस का आयोजन किया गया।

माननीय उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन अरूण साव, माननीय विधायक पुन्नू लाल मोहले, जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व शासन, प्रशासन, प्रेस क्लब तथा गणमान्य नागरिको के द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025” मे योग किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया तथा “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” का संकल्प लिया गया, योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा मे समाहित करना है। शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खुबसुरत बनाना है। योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है यह विभिन्न आसनों, प्राणायाम (स्वांस अभ्यास) और ध्यान के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित करने में सहयोग प्राप्त होता है, योग का उद्देश्य आत्म जागरूकता और आंतरिक शांति को बढ़ावा देना है, जिससे जीवन की गुणवत्ता मे सुधार होता है तथा नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होना और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है।

योग दिवस में शासन प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, प्रेस क्लब, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article