Vedant Samachar

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला : एअर इंडिया से तीन DGCA अधिकारियों को हटाने को कहा…

Vedant samachar
2 Min Read


अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीजीसीए ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एयरलाइंस के तीन अधिकारियों को हटाने को कहा है। क्रू की टाइम टेबल में अनियमितता के आरोप भी लगे हैं। साथ ही क्रू रोस्टर में लगाने में लापरवाही बरतने का भी आरोप है।


डीजीसीए ने एअर इंडिया को गंभीर अनियमितताओं के चलते तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई बार-बार की गई गंभीर चूकों और नियमों के उल्लंघन के बाद की गई है।


हटाए गए अधिकारी हैं:

  • चूरह सिंह, डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट
  • पिंकी मित्तल, चीफ मैनेजर, डीओपीएस
  • पायल अरोड़ा, क्रू शेड्यूलिंग


इन अधिकारियों पर गंभीर और बार-बार की गई अनियमितताओं का आरोप है, जिनमें शामिल हैं:

  • अनधिकृत और नॉन कंपलाइट क्रू पेयरिंग
  • अनिवार्य लाइसेंसिंग और रीसेंसी नियमों का उल्लंघन
  • शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल और निगरानी में व्यवस्थित विफलताएं


डीजीसीए ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं:

  • एअर इंडिया को अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश
  • तीनो अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए, और इसकी रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर डीजीसीए कार्यालय को सौंपने का निर्देश
  • इन अधिकारियों को शेड्यूलिंग में सुधार होने तक गैर-परिचालन भूमिकाओं में ट्रांसफर किया जाए, और वे उड़ान सुरक्षा व क्रू अनुपालन पर सीधा प्रभाव डालने वाली किसी भी जिम्मेदारी पर तब तक नियुक्त नहीं होंगे, जब तक कि अगला आदेश न आए

उड़ान सुरक्षा पर जोर
डीजीसीए की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि उड़ान सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एयर इंडिया को निर्देश दिया गया है कि वह शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो। यह कदम न केवल एअर इंडिया की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी संदेश देता है।

Share This Article