Vedant Samachar

Breaking news : करंट तार की चपेट में आने से एक और युवक की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,21जून 2025(वेदांत समाचार)। रेलवे स्टेशन के पास पोखरी से लगे मैदान में गिरे हुए हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से प्रभावित हुए वीरेंद्र यादव नामक युवक की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। अस्पताल की ओर से अभी पुलिस को इस बारे में प्रतिवेदन नहीं दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर मानिकपुर चौकी के अंतर्गत यह घटना हुई थी जिसमें वीरेंद्र को बचाने के दौरान उसका साथी रितेश मनहर काल के काल में समा गया। इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। एक युवक की मौत के बाद जल्दबाजी में शव उठाने को लेकर यहां विवाद की स्थिति बनी। बाद में पुलिस और प्रबंधन ने समन्वय करने के साथ शुरुआती सहायता राशि उपलब्ध कराई और उसके बाद हालात सामान्य हुए।

Share This Article