[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Korba Police: सबमर्सिबल पंप और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


Korba, 18 June. कोरबा जिले के थाना दीपका में कोरबा पुलिस ने सबमर्सिबल पंप और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


दिनांक 17/06/2025 को थाना दीपका में प्रार्थी तिलक पटेल निवासी तिवरता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निवास के बाड़ी से दिनांक 15/06/2025 को सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले गया है।


उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी के दो नग सबमर्सिबल पंप एवं चोरी का एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण

  1. दो नग सबमर्सिबल पंप
  2. पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AW 7908

गिरफ्तार आरोपी

  1. सतीश कुमार पेंड्रो पिता रामकुमार पेंड्रो उम्र 27 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका
  2. विनय मरकाम पिता इंद्रपाल मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका

पुलिस की मंशा
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

[metaslider id="133"]