[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

SECL असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने लगाई फांसी, कालोनी में मिली लाश

कोरबा, 17 जून। जिले में SECL मानिकपुर में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 17 जून को श्रीति सिंह (37 साल) का शव एसईसीएल ऑफिसर्स कालोनी में मिला। घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे।

मामला मानिकपुर चौकी का है। घटना का पता तब चला जब बड़े बेटे ने छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर घर में देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने राजीव सिंह को फोन कर जानकारी दी।

वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम - Dainik Bhaskar

घर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम

पुलिस मामले की जांच कर रही है। - Dainik Bhaskar

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड की जांच में जुटी पुलिस

प्रभारी नवीन पटेल के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है। राजीव सिंह मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं।

उनकी शादी श्रीति से 2011 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को एसईसीएल के शव कक्ष में रखा गया है।

दंपति के दो बच्चे हैं – एक 7 साल का और दूसरा 14 माह का। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों ने श्रीति सिंह को मृत घोषित कर दिया। - Dainik Bhaskar

डॉक्टरों ने श्रीति सिंह को मृत घोषित कर दिया।

[metaslider id="133"]