Vedant Samachar

जांजगीर जिले में ग्राम करमा और परसाही (नाला) से हुई धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरूआत

Vedant samachar
3 Min Read

  • धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जनजाति समुदाय की समस्याओं का हुआ समाधान, हितग्राही हुए योजनाओ से लाभान्वित
  • 18 जून को ग्राम पूछेली, गाड़ापाली, छीतापाली में शिविर का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा, 17 जून 2025। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत बलौदा विकासखंड के ग्राम करमा व खारी और अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजाति समुदाय व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे उपलब्ध कराना है। योजना के तहत ग्राम करमा व खारी के लिए ग्राम करमा पंचायत भवन में और ग्राम परसाही (नाला) के पंचायत भवन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।


धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत बलौदा विकासखंड के ग्राम करमा में आयोजित शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में आयोजित शिविर में 53 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्राप्त आवेदनों को सभी संबंधित विभागों द्वारा निराकरण किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को संबंधित विभाग द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस अभियान के प्रति उत्साह दिखाया और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाई), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई/पीएमएसबीवाई), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाए (एमजीएनआरईजीए, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस के योजनाओं का लाभ, टीकाकरण) जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

18 जून को ग्राम पूछेली, गाड़ापाली, छीतापाली में होगा शिविर का आयोजन

18 जून को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पूछेली, खपरीडीह के लिए दुर्गा चौक आंगनबाड़ी के पास पुछेली में और नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गाड़ापाली के माता चौरा चौक गाड़ापाली में, बलौदा विकासखंड के ग्राम छीतापाली के रंगमंच गांधी चौक के पास में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Share This Article