Vedant Samachar

नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 17 जून 2025। छ.ग. नगर पालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिलाओ के लिये वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानो के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्डाे के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, एसडीएम चांपा श्री सुमित बघेल, सीएमओ बम्हनीडीह, राजनैतिक दलो के पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


नगर पंचायत बम्हनीडीह में अनारक्षित वार्ड क्रमांक 3, 4, 6, 11, 14, अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 2, 9, 12, अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड क्रमांक 10, 13, 15, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड क्रमांक 5, 8, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 1, 7 आरक्षित किया गया है।

Share This Article