Vedant Samachar

Korba News: शराबी सचिव पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद का घेराव करेंगे ग्रामवासी

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, पोड़ी-उपरोड़ा, 17 जून (वेदांत समाचार)। सरपंच मालती बाई मरकाम ने कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत नवापारा, जनपद पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सचिव रामेश्वर प्रसाद राजवाड़े की मनमानी बढ़ती जा रही है। सरपंच के द्वारा सचिव के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। सचिव की शराब सेवन करने के बाद पंचायत में आकर महिलाओं के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठता है एवं कार्य स्थल पर मनरेगा हितग्राहियों को गाली-गलौच करता है। उसका ग्राम पंचायत के कार्यों के प्रति, किसी भी कार्य के प्रति रुचि नहीं लेना जैसे-ग्राम पंचायत का खाता का केशबुक क्लोज न करना, ऑडिट एवं प्रधान मंत्री आवास योजना अन्य पंचायत संबंधी कार्य शामिल है जिससे पंचायत की छवि खराब होते जा रही है।


कलेक्टर से निवेदन किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव पर कार्यवाही करें एवं ग्राम पंचायत सचिव को हटाकर पंचायत को दूसरा सचिव को प्रभार दिलाने का कष्ट करें जिससे ग्राम पंचायत का कार्य सुचारु रुप से संचालन किया जा सके। तत्काल सचिव पर कार्यवाही न करने की स्थिति में नवापारा के ग्रामवासी जनपद पंचायत का घेराव करने के लिये मजबूर होंगे।

Share This Article