Vedant Samachar

बड़ी खबर : अमेरिका से आ रही Air India की एक और फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को विमान से उतारा गया नीचे

Vedant samachar
2 Min Read

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

अमेरिका से देर रात कोलकाता पहुंचे फ्लाइट

सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई।

सुबह 5 बजे के करीब यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया

पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20 बजे विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट का किया जा रहा निरीक्षण

वीडियो में दिख रहा है कि एयर इंडिया के विमान के बायां इंजन कोलकाता हवाई अड्डे के टरमैक पर खड़ा हुआ है, जबकि ग्राउंड स्टाफ उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा हैं। विमान में तकनीकी खराबी के बाद उसे एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया।

Share This Article