Vedant Samachar

C.G. NEWS : रेत से भरी हाइवा ने टहलने निकले बुजुर्ग को लिया चपेट, मौके पर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

Vedant samachar
1 Min Read

दुर्ग, 17 जून I पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रेत से भरी हाइवा की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल काटा. वाहन में तोड़फोड़ के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव की है. बुजुर्ग अपने घर से सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकला हुआ था. इस दौरान सड़क पर रेत परिवहन कर रही हाइवा ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने पत्थर से हाइवा के कांच तोड़ दिए. वहीं ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर उतई पुलिस ने मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Share This Article