Vedant Samachar

Breaking news : कॉलेज से मंदिर हटाने पर नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया हंगामा…

Vedant Samachar
1 Min Read

जगदलपुर,17जून 2025(वेदांत समाचार) : महारानी अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को धार्मिक आस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. कॉलेज परिसर से शिव मंदिर को हटाए जाने के विरोध में छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी और मांग की कि जब तक भगवान शिव की प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं की जाती, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी. घंटो विवाद के बाद प्राचार्य को फैसला वापस लेना पड़ा. भगवान शिव की प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, मामला तब शुरू हुआ जब नर्सिंग कॉलेज में विशेष धर्म की दो छात्राओं और एक हिंदू छात्रा के बीच धार्मिक विषय पर बहस हो गई. इसकी जानकारी जब प्राचार्या को दी गई, तो उन्होंने स्थिति को शांत करने के उद्देश्य से परिसर में स्थापित शिव मंदिर को हटवाने का निर्णय ले लिया. मंदिर को हटाकर प्रतिमा को परिसर के दूसरे हिस्से में रख दिया गया. इसकी जानकारी लगते ही अन्य छात्राओं में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद सभी छात्राएं एकजुट होकर प्राचार्या के निर्णय के खिलाफ विरोध में उतर आई.

Share This Article