Vedant Samachar

ईरान संकट के चलते एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला गया, कुछ फ्लाइट्स लौटाई गईं वापस…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,13जून 2025: ईरान में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति और उसके बाद हवाई क्षेत्र के बंद किए जाने के चलते एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग बदल दिए हैं। कुछ उड़ानों को उनके मूल स्थान पर वापस भी लौटाया गया है। एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “ईरान में उत्पन्न स्थिति, उसके बाद हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने तथा हमारे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है या उन्हें उनके प्रस्थान स्थल पर वापस भेजा जा रहा है।” एयरलाइन द्वारा किन-किन उड़ानों पर यह फैसला लागू किया गया है, इसकी पूरी सूची जल्द ही एयर इंडिया की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर साझा की जाएगी।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस अस्थायी बदलाव का मकसद यात्रियों और क्रू की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अंतरराष्ट्रीय एविएशन एजेंसियों के संपर्क में है।

ईरान में क्या है स्थिति?
ईरान में हाल ही में भू-राजनीतिक तनाव और सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपने उड़ान मार्गों में बदलाव किया है। क्षेत्रीय हवाई सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यात्रियों के लिए सलाह
जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हुई है, उनसे एयर इंडिया ने आग्रह किया है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लें।

Share This Article