[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Video नशे में धुत कार चालक ने कुचले राहगीर, तीन घायल और एक कार जलकर खाक

बिलासपुर,12 जून (वेदांत समाचार)। एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नशे में धुत एक कार सवार ने एक बुजुर्ग, एक बच्चे और एक मवेशी को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है ।

इसी तरह का एक और हादसा बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने कई राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

[metaslider id="133"]