Vedant Samachar

Bilaspur Crime : झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 09 जून (वेदांत समाचार)। बिलासपुर पुलिस ने झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से झपटमारी की गई नगदी रकम 400 रुपये और एक नग चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान काव्या हुमने उर्फ चिन्कू पिता अमित हुमने उम्र 18 वर्ष सा. डा. अम्बेडकर नगर आटा चक्की के पास मगरपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) और मिर्जा राशिक बेग पिता मिर्जा जावेद बेग उम्र 23 वर्ष सा. जूनी लाईन थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. के रूप में की है।

प्रार्थी ओम केरवानी पिता हरीश केरवानी उम्र 15 वर्ष पता विद्या नगर शिव मंदिर थाना तारबाहर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2025 को प्रार्थी अपने मोटर सायकल से घर से कोचिंग करने आईसेक्ट कोंचिग सेंटर पुराना हाई कोर्ट के सामने जा रहा था कि प्रार्थी अपने मोटर सायकल में पेट्रॉल डलवाने अम्बा पेट्रॉल पंप में खड़ा था उसी समय करीबन 5.10 बजे के आसपास प्रार्थी के मोटर सायकल के पीछे एक मोटर सायकल एक्टिवा में दो लडके आये और उनके पास रखे 400 रूपये नगदी और गला में पहने चांदी के चैन कीमती करीबन 7000 रूपये कुल जुमला 7400 रूपये को झपटा मारकर छिनकर चोरी कर रेल्वे स्टेशन की ओर भाग गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय साबद्रा(भापुसे) के मार्गदर्शन एवं उपनिरी रामनरेश थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटमारी की गई नगदी रकम 400 रुपये और एक नग चाकू बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. भागीरथी गेंदले, आर. राजेश श्रीवास, आर. महेन्द्र सोनकर, आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article