Vedant Samachar

संत प्रेमानंद से जुड़े भक्तों के लिये बड़ी खबर, रात्रि पदयात्रा स्थगित… जानें कब निकलेगी

Vedant samachar
2 Min Read

यूपी । वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े भक्तों से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, वृंदावन में निर्जला एकादशी के मौके पर लाखों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन और परिक्रमा के लिए पहुंचे। इसी बड़ी भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। जिसके बाद संत प्रेमानंद महाराज की रात की पदयात्रा का आयोजन होना था, लेकिन भारी भीड़ को देखकर भगदड़ की आशंका के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। रात में उनके अनुयायी माइक पर यह घोषणा करते नजर आए, जिससे भक्त थोड़े मायूस होकर लौट गए। हालांकि, उन्होंने भी भीड़ की गंभीरता को समझते हुए शांति से वापसी की।

रातभर परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का उमड़ा रहा सैलाब
शनिवार रात से ही परिक्रमा मार्ग पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया था। हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे थे। रात आठ बजे के बाद से लेकर सुबह तक सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। सड़क, मंदिर और गलियों में चलना मुश्किल हो गया।

रविवार सुबह से फिर से हालात बिगड़े
रविवार की सुबह होते ही फिर से भीड़ का दबाव बढ़ गया। विद्यापीठ से लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। जुगलघाट से लेकर मंदिर के गेट तक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही थी।

यातायात पूरी तरह ठप
शहर के मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। भीड़ के बीच से गुजरने की कोशिश कर रहे लोग, गाड़ियों के बीच में से रास्ता ढूंढते हुए निकल रहे थे। मंदिरों के आसपास और शहर की हर सड़क पर जाम लगा हुआ था। कोई भी रास्ता सुचारु रूप से नहीं चल रहा था।

Share This Article