[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता…

बेगलुरु,08जून 2025(वेदांत समाचार): बेगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीँ 33 लोग घायल हो गए थे. इस भगदड़ में 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान चली गई. 21 साल के बेटे की मौत के बाद पिता कब्र से लिपट गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपका भी दिल दहल उठेग. मृतक के पिता अपने बेटे की कब्र के पास से हटने से इनकार करते हैं. वीडियो में वो जमीन पर लेटे हुए हैं और रोते हुए कह रहे हैं, अब मैं कहीं और नहीं जाना चाहता. मैं भी यहीं (बेटे की कब्र के पास) रहना चाहता हूं. वो कहते हैं, मैंने अपने बेटे के लिए जमीन खरीदी थी, अब उसी जमीन पर उसका स्मारक बनाया है. मेरे बेटे के साथ जो हुआ वो किसी के साथ न हो. मैं जो सह रहा हूं वो किसी पिता को न सहना पड़े. इस दौरान कई लोग उनको सांत्वना देते नजर आए. आपको बता दें कि IPL में RCB की जीत के बाद 3 जून को एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इसी दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी. 7 जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये कर दिया.

[metaslider id="133"]