Vedant Samachar

CG BREAKING:तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत…

Vedant samachar
2 Min Read

धमतरी,08जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के नगरी सिहावा से एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की ग्राम पंडरीपानी की है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि अनुसार ग्राम पंडरी पानी निवासी मानकी बाई देवांगन पति स्व.पंचम राम देवांगन उम्र 72 वर्ष रविवार सुबह नौ बजे गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गई थी, नहाते वक्त अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और वहीं डूब गई।

डूब जाने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने बहू और नाती के साथ रहती थीं, रोज की तरह सुबह लगभग नौ बजे गांव के समीप व अपने घर से लगभग सौ मीटर की दुरी में स्थित तालाब में नहाने गई थीं, काफी देर बाद भी नहा धोकर वापस घर नहीं आने पर परिजन खोज खबर करते हुए तालाब तक पहुंच कर देखें तो वहां तालाब के किनारे नहाने के लिए बनाई गईं पचरी की सीढ़ी मे कपड़ा रखा हुआ था और महिला की लाश पानी मे तैर रही थीं। इस घटना की जानकारी गांव में तुरंत फैल गईं और लोग वह इक्ट्ठा हों गए।

तुरंत इस घटना की जानकारी सिहावा पुलिस को दिया गया, सुचना पर सिहावा थाना के टी. आई. लेखराम ठाकुर अपनी पुलिस जवानों को लेकर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और तालाब से महिला की लाश को निकालकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेजने की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजन को सौप दिया गया और आगे कार्यवाही मे पुलिस जुटी हुई है।

Share This Article