Vedant Samachar

KORBA NEWS:सरदार पटेल नगर अंतर्गत शासकीय जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण…

Vedant samachar
1 Min Read
दर्री तहसीलदार ने की कार्यवाही

कोरबा,03जून 2025(वेदांत समाचार) । नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल नगर क्षेत्र में शासकीय जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण पर दर्री तहसीलदार बजरंग साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। तहसीलदार को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर और बाड़ी (किचन गार्डन) बना ली गई है।सूचना मिलते ही तहसीलदार बजरंग साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर तत्काल कब्जा हटवाया। इस दौरान शासकीय भूमि पर बने अस्थायी ढांचों और बाड़ी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।

Share This Article